लॉकडाउन क्या फिर लग सकता है? क्या ढील ख़त्म की जा सकती है?
हैलो दोस्तो में दीपक ठाकुर
तो कैसे है आप सब
ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है.
पर तस्वीर साफ़ नहीं हो पा रही, बल्कि और धुंधली हो जाती है जब लोग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ये चेतावनी सुनते हैं कि लॉकडाउन फिर सख़्त करना पड़ सकता है, जब राजस्थान अपनी सीमा सील कर देता है, जब कई राज्य लॉकडाउन बढ़ा देते हैं.
उद्धव ठाकरे ने दरअसल मुंबई में बसों में चढ़ते वक़्त धक्का-मुक्की होने का वीडियो सामने आने पर नाख़ुशी दिखाई और बुधवार को मुंबई में कहा, "अगर लोग पाबंदियों का पालन करने में नाकाम रहे तो राज्य में लॉकडाउन जारी रखना पड़ सकता है."
वैसे महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया हुआ है. इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, मिज़ोरम जैसे राज्य शामिल
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भी कंटेनमेंट वाले इलाक़ों में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा की थी.
गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन की समाप्ति से एक दिन पहले 30 मई को देश के कंटेनमेंट ज़ोन में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन साथ ही कहा था कि इस चरण में ध्यान अनलॉक पर होगा जिसमें कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर के क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीक़े से दोबारा खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए थे.
उसने अपने आदेश में कहा, "कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर होने वाली गतिविधियों पर राज्य करेंगे फ़ैसला. हालात के आकलन के आधार पर राज्य और संघ शासित क्षेत्र कंटेनमेंट ज़ोन (सील क्षेत्र) के बाहर चुनिंदा गतिविधियों पर रोक लगा सकते हैं या आवश्यकता के आधार पर ऐसी बंदिशों को लगा सकते हैं."
बढ़ेगा लॉकडाउन?
ऐसी स्थिति में अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या लॉकडाउन फिर सख़्त हो सकता है.
स्थिति की नज़ाकत को देखते हुए भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय या पीआईबी ने सोशल मीडिया पर शेयर हो रही एक पोस्ट का ज़िक्र कर इस बात का खंडन किया है कि देश में 15 जून से फिर से लॉकडाउन लग सकता है.




0 Comments